Oppo Reno 14 – 3 July (India)
Oppo भारत में 3 जुलाई को Reno 14 सीरीज लॉन्च कर रहा है जिसमें Reno 14 और Reno 14 Pro दोनों मॉडल शामिल हैं। Pro मॉडल में 6.83-इंच OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 3.5× ऑप्टिकल जूम पेरिस्कोप लेंस, अल्ट्रा-वाइड और AI फोटो टूल्स मिलेंगे। बैटरी में Reno 14 को 6000mAh और Pro को 6200mAh क्षमता के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
Motorola G96 5G – 9 July (India)
Motorola जुलाई 9 को G96 5G लॉन्च कर सकती है। लीक के मुताबिक, इसमें पहली बार 6.67-इंच 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले यूज किया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिल सकता है। फोन 50MP OIS कैमरा, 5,500mAh बैटरी और IP68 रेटिंग से लैस आ सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 & Z Flip (Global)
Samsung 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में Galaxy Unpacked इवेंट करेगा, जिसमें नया Z Fold 7 और Z Flip 7 पेश किया जा सकता है, संभवत: साथ ही Watch 8 सीरीज भी पेश होगी। Fold 7 में 8-इंच इनर AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और 200MP कैमरा की संभावना है। वहीं, Flip 7 में खुलने पर 6.85-इंच डिस्प्ले, Exynos 2500 चिप, बड़ी कवर स्क्रीन और बेहतर बैटरी मिल सकती है।
Vivo X200 FE (India)
Vivo X200 FE भारत में जुलाई के दूसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। फोन में 6,500mAh बैटरी, Dimensity 9300+ चिपसेट और Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा शामिल हो सकता है। लीक्स की मानें तो 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Funtouch OS 15, IP68/69 रेटिंग और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर्स से लैस आ सकता है स्मार्टफोन।