We Compared Price, Specifications, रेडमी 7 और रेडमी वाई3 एक-दूसरे से कितने अलग?


Xiaomi ने भारत में Redmi 7 और Redmi Y3 को एक साथ लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के आधार पर दोनों स्मार्टफोन में कुछ समानताएं हैं। हम इस लेख द्वारा आपको रेडमी 7 और रेडमी वाई3 के बीच की समानताएं और दोनों के बीच के अंतर को समझाएंगे। Redmi 7 और Redmi Y3 की बिक्री भारत में अगले सप्ताह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न (Amazon) पर होगी। आइए अब आपको कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के आधार पर बताते हैं कि Redmi Y3 और Redmi 7 एक दूसरे से कितने अलग हैं?
 

Redmi 7 vs Redmi Y3 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रैम और स्टोरेज पर आधारित रेडमी 7 के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। Redmi 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 7,999 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रेडमी 7 की पहली सेल 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें- Redmi 7 में कितना दम? पहली नज़र में…

वहीं, दूसरी ओर रेडमी वाई 3 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। Redmi Y3 का एक और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 11,999 रुपये है। स्मार्टफोन की पहली सेल 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

Redmi Y3 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल (Airtel) की ओर से 1,120 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर रेडमी 7 के साथ 4 सालों तक जियो (Jio) डबल डेटा और 2,400 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi Y3 vs Redmi 7 का डिजाइन

रेडमी वाई3 और रेडमी 7 दोनों का डिज़ाइन लगभग एक दूसरे से समान हैं। दोनों में मुख्य अंतर यह है कि रेडमी 7 (Redmi 7) ऑरा स्मॉक ग्रेडिएंट फिनिश तो वहीं दूसरी ओर रेडमी वाई3 (Redmi Y3) ऑरा प्रिज़्म ग्रेडिएंट फिनिश से लैस है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन के ब्लैक कलर वेरिएंट में ग्रेडिएंट फिनिश नहीं है।

यह भी पढ़ें- Redmi Y3 में कितना दम? पहली नज़र में…

Redmi 7 के दो ग्रेडिएंट कलर विकल्प हैं- लूनर रेड और कॉमेट ब्लू। एक इक्लिप्स ब्लैक वेरिएंट भी है। शाओमी रेडमी वाई3 को प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलीगेंट रेड रंग में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन का डाइमेंशन (158.73×75.58×8.47 मिलीमीटर) भी एक समान हैं। दोनों ही फोन में एक समान वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक समान वज़न (180 ग्राम) है।
 

Redmi 7 बनाम Redmi Y3 स्पेसिफिकेशन

दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन डुअल-सिम (नैनो) और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस हैं। दोनों ही फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। Redmi 7 और Redmi Y3 दोनों में 6.26 इंच एचडी+ (720×1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इतना ही नहीं, दोनों में एक समान प्रोसेसर भी दिए गए हैं- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है।

अब बात करते हैं दोनों के बीच अंतर की। Redmi 7 स्मार्टफोन दो रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी और 3 जीबी। रेडमी वाई 3 में भी रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Y3 और रेडमी 7 में एक समान डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबालइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है।

दोनों  के सेल्फी कैमरे में आपको अंतर देखने को मिलेगा। Redmi Y3 के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, रेडमी 7 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अब बात स्टोरेज की। रेडमी 7 में स्टोरेज का एक मात्र विकल्प 32 जीबी है। Redmi Y3 में इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिेएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Redmi Y3 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। रेडमी 7 में कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। दोनों ही स्मार्टफोन में आईआर ब्लॉस्टर फीचर है।



Source link

Leave a Comment