iQOO Neo 10
iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का दावा करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जो उच्च प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, 7000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, यह डिवाइस लंबे समय तक यूज करने के लिए उपयुक्त है।
Realme GT 7T
Realme GT 7T में 6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर पर काम करता है, जो हाई परफॉर्मेंस प्रदर्शन और एनर्जी एफिशिएंसी प्रदान करने का दावा करता है। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। यह भी 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें भी 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर से लैस है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्साल का सेकंडरी और 10-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन 6,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Vivo V50
Vivo V50 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए उपयुक्त है। 6000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, यह डिवाइस लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श है।
Oppo Reno 13
Oppo Reno 13 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन 3.35MHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए उपयुक्त है। 5600mAh की बैटरी के साथ इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।