लावा ने पिछले हफ्ते दो किफ़ायती स्मार्टफोन
पेश किए। लावा ज़ेड25 और लावा ज़ेड10 को 10,000 रुपये से 20,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च किया गया। ये दोनों फोन नए लावा स्मार्टफोन 11 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं और इनमें कई एक जैसे फ़ीचर हैं- जैसे कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, बोकेह मोड, स्मार्ट जेस्चर, ओटीजी सपोर्ट और 3-पॉइन्ट टच। लेकिन ये दूसरे से काफ़ी अलग भी हैं। अगर आपको इन दोनों में से कोई एक फोन को चुनने में मुश्किल हो रही है, तो लावा ज़ेड25 और लावा ज़ेड10 स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ जानें।
18,000 रुपये की कीमत वाले नए लावा ज़ेड25 में 5.5 इंच आईपीएस स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन के साथ आता है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन (720×1280 पिक्सल) है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जो डुअल एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ आता है। इसमें स्पॉट लाइट फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल सिम लावा ज़ेड 5 स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी है जो पावर सेवर मोड और सुपर पावर सेवर मोड के साथ आता है। इस फोन के फिज़िकल होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेटेड है।
वहीं, लावा ज़ेड10 की कीमत 11,500 रुपये है। इस फोन में 5 इंच आईपीएस स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास और एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। लावा जे़ड10 में स्पॉटलाइट फ्लैश दिया गया है। लावा ज़ेड10 में 2620 एमएएच की बैटरी है और इसके बड़े वेरिएंट की तरह, इसमें भी पावार सेवर मोड और सुपर पावर सेवर मोड दिया गया है।
लावा ज़ेड25 और लावा ज़ेड10 के स्पेसिफिकेशन एक-दूसरे से कितने अलग हैं? नीचे दी गई टेबल के जरिए जानें।
लावा ज़ेड25 बनाम लावा ज़ेड10
|

|

|
रेटिंग्स |
|
|
संपूर्ण NDTV रेटिंग |
|
|
डिज़ाइन रेटिंग |
|
|
डिस्प्ले रेटिंग |
|
|
सॉफ्टवेयर रेटिंग |
|
|
परफॉर्मेंस रेटिंग |
|
|
बैटरी लाइफ रेटिंग |
|
|
कैमरा रेटिंग |
|
|
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग |
|
|
डिस्प्ले |
|
|
स्क्रीन साइज़ (इंच) |
5.50 |
5.00 |
रिज़ॉल्यूशन |
720×1280 पिक्सल |
720×1280 पिक्सल |
हार्डवेयर |
|
|
प्रोसेसर |
1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर |
1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर |
प्रोसेसर मॉडल |
MediaTek MT6750 |
MediaTek MT6737 |
रैम |
4 जीबी |
3 जीबी |
इंटरनल स्टोरेज |
32 जीबी |
16 जीबी |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज |
हां |
हां |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप |
माइक्रोएसडी |
माइक्रोएसडी |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी) |
128 |
128 |
कैमरा |
|
|
रियर कैमरा |
13-मेगापिक्सल |
8-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश |
एलईडी |
एलईडी |
फ्रंट कैमरा |
8-मेगापिक्सल |
5-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश |
एलईडी |
एलईडी |
सॉफ्टवेयर |
|
|
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉ़यड |
एंड्रॉ़यड |
स्किन |
Star OS 3.3 |
Star OS 3.3 |
कनेक्टिविटी |
|
|
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट |
802.11 बी/जी/एन |
802.11 बी/जी/एन |
ब्लूटूथ |
हां |
हां |
एनएफसी |
नहीं |
नहीं |
इंफ्रारेड डायरेक्ट |
नहीं |
नहीं |
यूएसबी ओटीजी |
हां |
हां |
सिम की संख्या |
2 |
2 |
Wi-Fi Direct |
नहीं |
नहीं |
Mobile High-Definition Link (MHL) |
नहीं |
नहीं |
सिम 1 |
|
|
सिम टाइप |
माइक्रो सिम |
माइक्रो सिम |
4जी/ एलटीई |
हां |
हां |
सिम 2 |
|
|
सिम टाइप |
नैनो सिम |
नैनो सिम |
4जी/ एलटीई |
हां |
हां |
सेंसर |
|
|
कंपास/ मैगनेटोमीटर |
नहीं |
नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर |
नहीं |
हां |
एक्सेलेरोमीटर |
नहीं |
हां |
एंबियंट लाइट सेंसर |
नहीं |
हां |
जायरोस्कोप |
नहीं |
नहीं |
बैरोमीटर |
नहीं |
नहीं |
टेंप्रेचर सेंसर |
नहीं |
नहीं |