Xiaomi Mi CC9 vs Mi CC9e की कीमत
शाओमी मी सीसी9 को चीनी मार्केट में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह ब्लू प्लानेट, डार्क प्रिंस और व्हाइट लवर रंग में उपलब्ध होगा।
दूसरी तरफ, Xiaomi Mi CC9e की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है।
Xiaomi Mi CC9 बनाम Mi CC9e का डिज़ाइन और बिल्ड
Mi CC9e की तुलना में Mi CC9 में थोड़ा बड़ा है। मी सीसी9 की लंबाई-चौड़ाई 156.8×74.5×8.67 मिलीमीटर तो वहीं मी सीसी9ई का डाइमेंशन 153.48×71.85×8.4 मिलीमीटर है। दोनों ही फोन वेवी पैटर्न और आकर्षक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट के तीन कलर वेरिएंट हैं- डार्क ब्लू प्लानेट, डार्क नाइट प्रिंस और व्हाइट लवर रंग।
Mi CC9 vs Mi CC9e का डिस्प्ले
मी सीसी9 में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। यह डीसी डिमिंग सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Xiaomi मी सीसी9ई में 6.088 इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह भी गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है लेकिन इसमें आपको एचडीआर कंटेंट और डीसी डिमिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Xiaomi Mi CC9 बनाम Mi CC9e का प्रोसेसर
मी सीसी9 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। साथ में 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज)। शाओमी मी सीसी9ई में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। Mi CC9 में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 616 जीपीयू तो वहीं Mi CC9e में ऐड्रेनो 610 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।
Xiaomi Mi CC9 vs Mi CC9e का कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.9 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। दोनों ही हैंडसेट में कुछ कैमरा फीचर्स समान हैं लेकिन Mi CC9e केवल 240 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है जबकि Mi CC9 स्मार्टफोन 960 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
Xiaomi Mi CC9 बनाम Mi CC9e की बैटरी
दोनों ही हैंडसेट की बैटरी 4,030 एमएएच की है लेकिन दोनों ही चार्जिंग स्पीड में आपको अंतर मिलेगा। Mi CC9 स्मार्टफोन क्यूसी 4.0 स्टेंडर्ड से लैस है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, दूसरी ओर Mi CC9e स्मार्टफोन क्यूसी 3.0 स्टेंडर्ड से लैस है जो कम पावरफुल 10 वॉट के चार्जर के साथ आता है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में आपको यह अंतर मिलेगा कि मी सीसी9ई में एनएफसी सपोर्ट नहीं दिया गया है।